होटल में युवती से बनाए संबंध, शादी का झांसा देकर किया बड़ा कांड; मामला जान उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Jun, 2026 12:04 PM

had

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि छात्रा को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए गए। करीब दो साल तक शारीरिक शोषण किया गया। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से साफ...

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि छात्रा को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए गए। करीब दो साल तक शारीरिक शोषण किया गया। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला ग्वालियर कंपू थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस को दी शिकायत में एक 23 वर्षीय छात्रा ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात पवन मौर्य नामक युवक से हुई थी। दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि 27 नवंबर 2025 को आरोपी उसे कंपू स्थित एक रेस्टोरेंट में ले गया, जहां शादी का भरोसा देकर पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए गए। युवती का कहना है कि आरोपी ने अलग-अलग स्थानों पर उसका शारीरिक शोषण किया गया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसने साफ इंकार किया। साथ ही लड़की के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। इसी बीच छात्रा को जानकारी मिली की युवक किसी अन्य लड़की से शादी कर रहा है।

छात्रा ने गुरुवार शाम को कंपू थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!