Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Jun, 2026 01:31 PM

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक आदिवासी युवती से दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाए गए। गर्भवती हुई तो जबरन दवा खिलाकर गर्भपात की कोशिश की। युवती के...
रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक आदिवासी युवती से दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाए गए। गर्भवती हुई तो जबरन दवा खिलाकर गर्भपात की कोशिश की। युवती के मना करने पर जल्द शादी करने का भरोसा दिया। इसके बाद सरकारी अस्पताल में उसका गर्भपात करा दिया। अब आरोपी किसी अन्य लड़की से शादी करने जा रहा है। जिस पर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2022 में उसकी पहचान खैरबार निवासी एजाज अहमद से हुई। दोनों में बातचीत के बाद अच्छी दोस्ती हो गई। समय बीतने के साथ-साथ दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ एक किराए के मकान में संबंध बनाए। लड़की के मना करने पर उसे कहा की दोनों जल्द ही शादी करने वाले है। ऐसे में यह सब गलत नहीं होगा। आरोप है कि इसके बाद युवक ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब भी पीड़िता शादी की बात करती, आरोपी घरवालों के न मानने और आर्थिक स्थिति ठीक न होने का बहाना बनाता।
पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने पर जब उसने शादी का दबाव बनाया तो एजाज ने गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। वहीं, 20 अगस्त 2025 को आरोपी ने अपनी बहन फरहा सबा संग मिलकर जबरन गर्भपात की दवा खिलाई। लेकिन, पीड़िता के थूक देने पर उसे किसी तरह झांसे में लिया और जिला अस्पताल में गर्भपात कराया।
पीड़िता ने बताया कि जब उसे पता चला कि एजाज दूसरी लड़की से शादी की तैयारी कर रहा है। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा-69 के तहत एजाज अहमद और फरहा सबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जिसके बाद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।