सब इंस्पेक्टर ने शादी के सपने दिखाए, संबंध बनाएं और फिर मुकर गया, SP ने किया निलंबित

Edited By meena, Updated: 12 Jun, 2026 08:59 PM

sub inspector promised marriage engaged in aphysica relationship and then rene

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सिविल लाइन थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर पर रेप जैसे गंभीर आरोप लगे हैं...

विदिशा : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सिविल लाइन थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर पर रेप जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला के आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। जांच में सारे आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी अधिकारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता लटेरी क्षेत्र की रहने वाली है। उसका आरोप है कि सिविल लाइन थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश रसीले ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में विवाह से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से की।

शिकायत मिलने पर विदिशा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने मामले की जांच के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश रसीले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि रसीले वर्ष 2016 बैच के पुलिस अधिकारी हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए विदिशा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!