Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Jun, 2026 05:48 PM

जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक छात्रा के साथ होटल में दुष्कर्म हुआ। आरोप है कि पीएचडी कराने और शादी का झांसा देकर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के एक पूर्व अतिथि शिक्षक ने यह घिनौनी हरकत की है।...
जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक छात्रा के साथ होटल में दुष्कर्म हुआ। आरोप है कि पीएचडी कराने और शादी का झांसा देकर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के एक पूर्व अतिथि शिक्षक ने यह घिनौनी हरकत की है। मामला उजागर होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2022 में उसकी पहचान चित्रकूट निवासी अतिथि शिक्षक रज्जन द्विवेदी से हुई थी। जो जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में पदस्थ था। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को विश्वविद्यालय से PHD कराने का झांसा दिया। आरोपी ने छात्रा को पीएचडी के काम के बहाने होटल में बुलाया। इसी दौरान जबरन उसके साथ संबंध बनाए। विरोध करने पर शादी का वादा भी किया।
आरोप है कि छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। लेकिन, जब वह शादी के लिए दबाव बनाती तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देता था। जिससे परेशान होकर छात्रा ने पुलिस को शिकायत सौंपी गई। मामला में दुर्गावती विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी अतिथि शिक्षक रज्जन द्विवेदी की सेवाएं समाप्त किया है। वहीं, जबलपुर की विजयनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी की तलाश जारी है।