राजिम नगर पंचायत बना नगर पालिका, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Jul, 2026 02:15 PM

rajim nagar panchayat upgraded to nagar palika

रायपुरः छत्तीसगढ़ सरकार ने गरियाबंद जिले की धार्मिक नगरी राजिम की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए राजिम नगर पंचायत का दर्जा बढ़ाकर नगर पालिका कर दिया है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी। सरकार के...

रायपुरः छत्तीसगढ़ सरकार ने गरियाबंद जिले की धार्मिक नगरी राजिम की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए राजिम नगर पंचायत का दर्जा बढ़ाकर नगर पालिका कर दिया है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी। सरकार के इस निर्णय से राजिम में शहरी विकास कार्यों को गति मिलने के साथ ही नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत ढांचे के सुद्दढ़ीकरण का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद है। 

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कहा कि नगर पालिका बनने से राजिम के सुनियोजित शहरी विकास को नई गति मिलेगी। इससे सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का दर्जा मिलने से राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न शहरी विकास योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से नगरवासियों तक पहुंच सकेगा। राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद राजिम क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!