पुलिस आरक्षक पर महिला के घर घुसकर गंदी नीयत से छूने का आरोप,खौफ के साए में दर्द लेकर पहुंची SP के पास

Edited By Desh Raj, Updated: 07 May, 2026 05:00 PM

police constable accused of touching woman with malicious intent

राजगढ़ जिले के ग्राम भेनपुरा निवासी महिला ने कोतवाली में पदस्थ आरक्षक ललित तोमर और अन्य पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  महिला का आरोप है कि 6 मई की शाम पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे,

राजगढ़ (धर्मराज सिंह): राजगढ़ जिले के ग्राम भेनपुरा निवासी महिला ने कोतवाली में पदस्थ आरक्षक ललित तोमर और अन्य पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  महिला का आरोप है कि 6 मई की शाम पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे, और उसके बच्चों के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज की गई। महिला ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया कि उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और धमकाते हुए घर गिराने तक की बात कही गई। महिला का संगीन आरोप है कि आरक्षक ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की और उस पर गलत नजर रखी।  इतना ही नहीं, महिला की सास को भी जबरन साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है।

PunjabKesari

पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री, डीजीपी और महिला आयोग को भेजी शिकायत

पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग और राजगढ़ एसपी को शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।  फिलहाल मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन देखना होगा कि इस संगान मामले के सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!