सरकारी आवास पर पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, विभाग में मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Apr, 2026 01:51 PM

police constable commits suicide at government residence

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर में से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां सरकारी आवास पर एक पुलिस आरक्षक ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी पर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। सूचना पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और...

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर में से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां सरकारी आवास पर एक पुलिस आरक्षक ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी पर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। सूचना पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।    

जानकारी के अनुसार यह घटना मल्हारगंज थाना क्षेत्र के सरकारी आवास में हुई है। जहां पुलिस आरक्षक अरविंद तोमर ने आत्महत्या की। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वह यातायात एसीपी जोन-1 के मुंशी पद पर तैनात थे। मृतक आरक्षक अरविंद तोमर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले थे। वे वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में शामिल हुए थे। हाल ही में उनकी दिल्ली पुलिस में भी चयन हो गया था और वे 4-5 महीने के अंदर दिल्ली पुलिस ज्वाइन करने वाले थे।

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे अरविंद तोमर अपनी ड्यूटी से सरकारी आवास पर लौटे थे। इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना की सूचना पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

इंदौर के एडिशनल डीसीपी सुमित केरकेट्टा ने बताया कि पूरी घटना की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही हैं। फिलहाल, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस जांच जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!