पुलिस आयुक्त की बड़ी कार्रवाईः थानेदार समेत पांच पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, लगा गंभीर आरोप; विभाग में हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Apr, 2026 10:36 AM

police commissioner takes major action five policemen including the station in

इंदौरः एमपी के इंदौर में पुलिस आयुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। थानेदार समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। आरोप है कि ग्वालियर कोर्ट का वारंट तामिल कराने के दौरान दरवाजा तोड़कर घर में घुसे थे। इसके बाद वारंट तामील कर आरोपी को गिरफ्तार...

इंदौरः एमपी के इंदौर में पुलिस आयुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। थानेदार समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। आरोप है कि ग्वालियर कोर्ट का वारंट तामिल कराने के दौरान दरवाजा तोड़कर घर में घुसे थे। इसके बाद वारंट तामील कर आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही निजी कार में उसे ग्वालियर कोर्ट भी ले गए। आरोप है कि वकील से बात कराने के एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत भी ली। मामले में शिकायत पर जांच के बाद पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

दरअसल, इंदौर में पदस्थ रहे पूर्व एसीपी राकेश गुप्ता और गौरव जैन के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद है। बताया गया कि जैन ने जो चेक दिए थे, वे बाउंस हो गए। इसके बाद राकेश गुप्ता ने ग्वालियर कोर्ट में केस दायर किया था। कोर्ट से जैन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। सूत्रों के मुताबिक थानेदार समेत पांच पुलिसकर्मियों को तामील कराने की जिम्मेदारी मिली थी। आरोप है कि ग्वालियर कोर्ट का वारंट तामिल कराने के दौरान पांचों पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर घर में घुसे थे। जैन को गिरफ्तार कर ग्वालियर कोर्ट ले गए।

आरोप है कि जैन ने अपने वकील से बात करने के लिए कहा तो इसके एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत भी ली। ग्वालियर से लौटने के बाद जैन ने मामले में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह को शिकायत सौंपी। जांच के बाद थानेदार संजय विश्नोई, सिपाही प्रणीत भदौरिया, नीरज, रविंद्र और दीपेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। ऐसे में इन पुलिसकर्मियों को जैन के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसना और रिश्वत लेना मंहगा पड़ गया। वहीं, पुलिस विभाग पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे है।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!