Edited By Desh Raj, Updated: 06 May, 2026 04:10 PM

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता एक मामला सामने आया है। यहां पर एक निलंबित पुलिस कर्मी ने जो किया वो शहर में चर्चा का विषय बन गया। नशे में धुत्त होकर ऐसा हाइवोल्टेज ड्रामा किया
(शहडोल): मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता एक मामला सामने आया है। यहां पर एक निलंबित पुलिस कर्मी ने जो किया वो शहर में चर्चा का विषय बन गया। नशे में धुत्त होकर ऐसा हाइवोल्टेज ड्रामा किया जिससे पुलिस महकमे की तो बदनामी हुई खुद की भी ईज्जत तार-तार करवा दी।इससे जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
एसपी बंगले के पास हुआ जमकर हंगामा
दरअसल एसपी बंगले के पास उस वक्त हंगामा मच गया जब एक निलंबित पुलिसकर्मी ने बवाल कर दिया। आरोप है कि वो नशे में धुत होकर महिला से अभद्रता कर रहा था और बाज नहीं आ रहा था। फिर क्या था महिला ने रौद्र रुप धारण कर लिया और निलंबित पुलिस कर्मी को पीट दिया। महिला चाट संचालिका बताई जा रही है, नशे में धुत पुलिस वाले की उसने अच्छे से खातिरदारी की। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के राजेंद्र टॉकीज के पास का है। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, निलंबित पुलिसकर्मी रिंकू सिंह शराब नशे में सुध-बुध खोकर सड़क पर बवाल कर रहा था । नशा इतना हावी था कि वो राहगीरों को भी परेशान कर रहा था। इसी बीच पुलिसकर्मी ने चाट का ठेला लगाने वाली महिला से भी अभद्रता की, लेकिन महिला को ये नागवार गुजरा और उसने पुलिसवाले की जमकर पिटाई कर दी।
पहले से ही विवादों में रहा है रिंकू सिंह
कहा जा रहा है कि रिंकू सिंह का पहले से भी विवादों से नाता रहा है और पुलिस लाइन में फायरिंग मामले में ही उसे निलंबित किया गया था। इसके बाद भी वो बाज नहीं आ रहा है, और शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। फिलहाल पुलिस रिंकू सिंह को साथ ले गई और मामले की जांच में जुटी हुई है।