Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Apr, 2026 10:32 AM

CG Desk: छत्तीसगढ़ में से भयानक हादसे की खबर सामने आई है। जहां बालोद जिले में बारातियों से भरी बस में भीषण आग लगी है। बारात बस कांकेर जिले से बालोद जा रही थी। हादसे के दौरान बस में कई लोग सवार थे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शादी की खुशीयों को ग्रहण...
CG Desk: छत्तीसगढ़ में से भयानक हादसे की खबर सामने आई है। जहां बालोद जिले में बारातियों से भरी बस में भीषण आग लगी है। बारात बस कांकेर जिले से बालोद जा रही थी। हादसे के दौरान बस में कई लोग सवार थे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शादी की खुशीयों को ग्रहण लगा है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगतरा मंदिर के पास हुआ है। जहां बारातियों से भरी चलती बस में अचानक आग लग गई। बताया गया कि बारात बस कांकेर जिले के अरौद गांव से बालोद जिले के बड़गांव की ओर जा रही थी। हादसे के दौरान बस में कई बाराती सवार थे। आग लगते ही बस में बैठे बारातियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि आग के विकराल रूप धारण करने से पहले ही बारातियों ने बस से कूदकर जान बचाई।
वहीं, स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बारातियों की मदद करने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो गई। यात्रियों का सारा सामान और बस पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।