एमपी में बड़ी कार्रवाईः अफसरों-अधिकारियों पर गिरी निलंबन की गाज, लगे गंभीर आरोप; ये है पूरा मामला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 May, 2026 10:42 AM

major action in mp officers and officials face suspension

MP Desk: मध्य प्रदेश के देवास जिले के कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। दो पटवारियों समेत तीन को निलंबित किया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों-अफसरों पर भी कार्रवाई हुई है। प्रशासनिक कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर साहब ने सख्त एक्शन...

MP Desk: मध्य प्रदेश के देवास जिले के कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। दो पटवारियों समेत तीन को निलंबित किया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों-अफसरों पर भी कार्रवाई हुई है। प्रशासनिक कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर साहब ने सख्त एक्शन लिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले के पीपरी गांव में विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया था। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से कलेक्टर ऋतुराज सिंह को अवगत कराया। कलेक्टर द्वारा मामलों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ही निराकरण किया गया। वहीं, कलेक्टर के सामने कई अधिकारियों-अफसरों की लापरवाह सामने आई। लापरवाही बरतने वाले पटवारी और अधिकारियों पर भी करवाई की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर ऋतुराज सिंह सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे। सुनवाई में बागली विधायक मुरली भंवरा भी उपस्थित थे।

इन अफसरों-अधिकारियों पर गिरी गाज
1.पीएचई विभाग की सब इंजीनियर वैष्णवी भावसार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया
2.फौती नामांतरण कार्य में विलंब पर पटवारी सूरज गंगवाल और पटवारी नवनीत पुरंदरे भी सस्पेंड
3.बिजली के टूटे हुए पोल को समय पर ठीक न करने पर जेई डीएस परिहार को शोकाज को नोटिस
4.लाइनमैन कृष्णकांत बघेल की 15 दिन की सैलरी काटने के दिए निर्देश

राहत राशि देने की घोषणा की
विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर सिंह ने बिजली करंट से झुलसे पीड़ित शिवराम बघेल और चैन सिंह को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।
इसके अलावा, बारिश के कारण मकान गिरने से प्रभावित नानसिंह कन्नौज को भी 25 हजार रुपए की मदद दी गई। वहीं, गोपाल सेन को सोसाइटी में जमा अपनी राशि न मिलने के कारण 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!