Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 May, 2026 05:42 PM

टीकमगढ़ः एमपी के टीकमगढ़ में से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां जिला कलेक्टर ने रिश्वत के आरोप में एक बाबू को नौकरी से बर्खास्त किया है। आरोप है कि सरकारी बाबू रिकॉर्ड सुधार अभियान के नाम पर वसूली कर रहे थे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर...
टीकमगढ़ः एमपी के टीकमगढ़ में से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां जिला कलेक्टर ने रिश्वत के आरोप में एक बाबू को नौकरी से बर्खास्त किया है। आरोप है कि सरकारी बाबू रिकॉर्ड सुधार अभियान के नाम पर वसूली कर रहे थे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सेक्शन राइटर को पद से हटाया गया है। इस कार्रवाई के बाद महकमें में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला जतारा तहसील में से सामने आया है। यहां सेक्शन राइटर पद पर तैनात बृजेंद्र कुमार अरजरिया को नौकरी से बाहर निकाला गया है। दरअसल, जतारा तहसील के कर्मचारी ने रिकॉर्ड सुधार की नकल (कॉपी) देने के बदले में किसानों से पैसों की मांग की। साथ ही कई किसानों से खुलेआम रिश्वत भी ली गई। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। बृजेंद्र कुमार अरजरिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसमें बाबू रिकॉर्ड सुधार अभियान के नाम पर वसूली करते दिखाए दिए।
मामले का संज्ञान लेते हुए टीकमगढ़ कलेक्टर ने जतारा तहसील में पदस्थ बृजेंद्र कुमार अरजरिया को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। कलेक्टर की इस सख्त कार्रवाई से महकमें में हड़कंप मच गया है।