9500 रुपए की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 May, 2026 09:23 AM

babu arrested red handed while accepting a bribe of rs 9 500

रीवाः मध्यप्रदेश के रीवा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां तहसील कार्यालय में बाबू को 9500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा है। बता दें कि बाबू ने शिकायतकर्ता के पक्ष...

रीवाः मध्यप्रदेश के रीवा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां तहसील कार्यालय में बाबू को 9500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा है। बता दें कि बाबू ने शिकायतकर्ता के पक्ष में फैसला करवाने के बदले में रिश्वत मांगी थी।

दरअसल, लोकायुक्त को जनेह थाना के अंतर्गत डाढ़ा कला निवासी अजय मिश्रा ने शिकायत की थी। बताया गया कि जिले के त्योंथर तहसील में पदस्थ बाबू अनिल त्रिपाठी ने एक प्रकरण के निराकरण और फैसला पक्ष में करवाने के लिए 80 हजार रुपए की रिश्वत मांग की थी। लेकिन, शिकायतकर्ता उसे पैसे नहीं देने चाहता था। इसीलिए मामले में लोकायुक्त रीवा को शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले में जांच के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त रीवा की टीम ने जिले के त्योंथर तहसील में पदस्थ बाबू को 9500 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार ने किया।

एसपी लोकायुक्त रीवा, सुनील पाटीदार ने बताया कि त्योंथर तहसील के बाबू को 9500 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। यह रुपए बाबू ने शिकायतकर्ता के पक्ष में काम करने के बदले मांगी थी। प्रकरण में आगे विवेचना की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई होगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!