क्लासरूम में आपत्तिजनक हालत में शिक्षक-शिक्षिका को पकड़ा था, विभाग ने की ये बड़ी कार्रवाई; मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Jun, 2026 05:13 PM

a male and a female teacher were caught in a compromising position in the

CG desk: छ्त्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर-चांपा जिले में एक बेहद शर्मनाक घटना का वीडियो सामने आया। यह वीडियो एक स्कूल के कमरे में बनाया गया था। जिसमें एक शिक्षक और महिला टीचर आपत्तिजनक हालत में दिखाई दिए। घटना का वीडियो शिक्षा विभाग तक पहुंचा। जिसके बाद...

CG desk: छ्त्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर-चांपा जिले में एक बेहद शर्मनाक घटना का वीडियो सामने आया। यह वीडियो एक स्कूल के कमरे में बनाया गया था। जिसमें एक शिक्षक और महिला टीचर आपत्तिजनक हालत में दिखाई दिए। घटना का वीडियो शिक्षा विभाग तक पहुंचा। जिसके बाद डीईओ ने मामले का संज्ञान लिया और जांच के लिए टीम गठित की। जांच में मामला सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षक-शिक्षिका को अलग-अलग बीईओ कार्यालय में अटैच किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जिले के नवागढ़ विकासखंड स्थित प्राथमिक शाला खैरवार पारा, बोड़सरा में से सामने आया। यहां स्थित एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो में स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक और शिक्षिका आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे। इस शर्मनाक घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, वायरल वीडियो पर डीईओ ने संज्ञान लिया और जांच के लिए टीम गठित की। मामले की गहनता से जांच की गई। जिसमें शिक्षक-शिक्षिका दोनों आरोपी साबित हुए। शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को अलग-अलग बीईओ कार्यालय में अटैच किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर वायरल वीडियो की जांच कराई गई है, जिसमें वीडियो सही पाया गया है। संबंधित शिक्षक-शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। खैरवार पारा में पदस्थ शिक्षक को नवागढ़ शिक्षा कार्यालय और शिक्षिका को अकलतरा ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है। वहीं, यह घटना जिले समेत पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!