दतिया हार के बाद BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, दे दिए कड़ी कार्रवाई के संकेत

Edited By Desh Raj, Updated: 03 Aug, 2026 06:34 PM

bjp state president s major statement following the defeat in datia

दतिया में कांग्रेस की जीत हो चुकी है और भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। यह जीत कांग्रेस के लिए संजीवनी मानी जा रही थी क्योंकि काफी समय से कांग्रेस में खुद ही कलह मची हूई है और नेताओं की गुटबाजी भी सामने आ रही है

(इजहार खान): दतिया में कांग्रेस की जीत हो चुकी है और भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। यह जीत कांग्रेस के लिए संजीवनी मानी जा रही थी क्योंकि काफी समय से कांग्रेस में खुद ही कलह मची हूई है और नेताओं की गुटबाजी भी सामने आ रही है लेकिन इसी बीच दतिया के नतीजे कांग्रेस का राहत देगें।

 वहीं हार के बाद  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल का भी बड़ा बयान सामने आया है। खंडेलवाल ने कहा है कि  दतिया चुनाव में जो जनता ने जो जनादेश दिया हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं और परिणामों की समीक्षा करेंगे । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम आगामी रणनीति तय करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक संदेश देते हुए बड़ी बात भी बोली है।

खंडेलवाल ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी के लिए अनुशासन सर्वोपरि है और कोई भी कार्यकर्ता किसी भी पद पर हो उसको अनुशासन में रहकर ही काम करना चाहिए । अनुशासन बनाए रखने के लिए जो भी दोषी होगा उस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। इस बयान के बड़े मायने माने जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!