दतिया में वोटिंग के बीच BJP जिला अध्यक्ष को पद से हटाने का पत्र हुआ वायरल, रघुवीर कुशवाहा ने खोला पूरा सच

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Jul, 2026 10:50 AM

fake bjp letter goes viral in datia bypoll

मध्य प्रदेश के  दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच सोशल मीडिया पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा को पद से हटाए जाने का एक कथित पत्र तेजी से वायरल हो गया।

दतिया। (अंकुर जैन, नवल यादव): मध्य प्रदेश के  दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच सोशल मीडिया पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा को पद से हटाए जाने का एक कथित पत्र तेजी से वायरल हो गया। हालांकि भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा ने इस पत्र को पूरी तरह फर्जी, भ्रामक और अफवाह बताते हुए इसका खंडन किया है। वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भी वायरल पत्र को निराधार बताते हुए कांग्रेस पर चुनाव के दौरान भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।

रघुवीर कुशवाहा ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा पत्र पूरी तरह फर्जी है और इसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं। पहले भी पार्टी के साथ थे, आज भी पार्टी के साथ हैं और पूरी निष्ठा से संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में भाजपा प्रत्याशी  के समर्थन में जुटे हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि भाजपा दतिया विधानसभा उपचुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक संदेशों और अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल अधिकृत जानकारी पर ही भरोसा करें।

वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भी वायरल पत्र को पूरी तरह फर्जी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह अफवाहों के सहारे चुनावी माहौल प्रभावित करना चाहती है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह से लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ने और इस तरह की भ्रामक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!