दतिया मतदान के बीच “महाराज” की बड़ी प्रतिज्ञा बनी सनसनी,BJP हारी तो सिर मुंडवाने का प्रण,बोले-क्षत्रिय कभी पीछे नहीं हटते

Edited By Desh Raj, Updated: 30 Jul, 2026 05:02 PM

maharaj vows to shave his head if bjp loses

दतिया उपचुनाव में मतदान के बीच एक प्रतिज्ञा चर्चा का विषय बन गई है। जी हां  ‘महाराजा की प्रतिज्ञा’ इस वक्त सुर्खियां बटोर रही है। दतिया में हो रही वोटिंग के बीच ये अनोखी और चर्चित प्रतिज्ञा सुर्खियों में बनी हुई है।

(ग्वालियर): दतिया उपचुनाव में मतदान के बीच एक प्रतिज्ञा चर्चा का विषय बन गई है। जी हां  ‘महाराजा की प्रतिज्ञा’ इस वक्त सुर्खियां बटोर रही है। दतिया में हो रही वोटिंग के बीच ये अनोखी और चर्चित प्रतिज्ञा सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल दतिया रियासत के महाराज गोविंद देव जू द्वारा ली गई एक सख्त प्रतिज्ञा की चर्चा बहुत जोर-शोर से हो रही है। दरअसल ये प्रतिज्ञा बीजेपी को लेकर ली गई है जो हर ओर छाई हुई है। महाराज गोविंद देव ने संकल्प लिया है कि यदि भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी की हार होती है, तो वे अपना सिर मुंडवा लेंगे। जी हां सिर मुंडवाने की ये भीष्म प्रतिज्ञा काफी चर्चित हो रही है।

वहीं इस प्रतिज्ञा पर जब उनसे बात की गई तो महाराज गोविंद देव जू ने अपने प्रण पर कायम रहने की बात कही । गोविंद देव ने कहा कि क्षत्रिय अपनी प्रतिज्ञा से कभी पीछे नहीं हटते। लेकिन फिर भी चुनाव में BJP की हार होती है तो वो  तो वो अपने संकल्प से पीछे नहीं हटने वाले हैं।

बोले- दतिया की जनता और भाजपा की जीत पर पूरा भरोसा

महाराज गोविंद देव ने विश्वास जताते हुए कहा है कि उन्हें दतिया की जनता और भाजपा की जीत पर पूरा भरोसा है। साथ ही उन्होंने आस जताई है कि परिस्थिति सिर मुंडवाने तक नहीं पहुँच पाएगी। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह पर हमलावर होते हुए महाराज ने कहा कि घनश्याम सिंह ने हमेशा झूठ बोला है जिसको जनता अच्छी तरह समझती है और कांग्रेस  के हार का सामना करना पड़ेगा। लिहाजा महाराज गोविंद देव का यह संकल्प राजनीतिक गलियारों में काफी गूंज रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!