दतिया में वोटिंग जारी, जीतू पटवारी ने खोल दिए जीत के आंकड़े... क्या सच हो जाएगा दावा?

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Jul, 2026 03:36 PM

datia bypoll jitu patwari claims big congress win amid voting

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के मतदान के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पंजाब केसरी से विशेष बातचीत में बड़ा दावा किया है।

दतिया (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के मतदान के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पंजाब केसरी से विशेष बातचीत में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि दतिया का चुनाव जनता बनाम प्रशासन की लड़ाई बन गया है। पटवारी ने प्रशासन पर पक्षपात और धनबल के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए दावा किया कि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 25 हजार वोटों से जीत दर्ज करेंगे। साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं के पुराने "जूते की माला" वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।

दतिया में मतदान के दौरान पंजाब केसरी से विशेष बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यह चुनाव जनता और प्रशासन के बीच की लड़ाई बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में प्रशासनिक तंत्र और धनबल का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन जनता इसका जवाब अपने वोट से देगी।

पटवारी ने विश्वास जताया कि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह करीब 25 हजार वोटों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता का विश्वास, कांग्रेस के चुनाव चिह्न 'हाथ' पर भरोसा और राहुल गांधी के प्रति जनता का विश्वास कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेगा।

वहीं, भाजपा नेताओं के पुराने "जूते की माला" वाले बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में जीतू पटवारी ने कहा कि वह बात अब पुरानी हो चुकी है। अब राजनीति को आगे बढ़ाते हुए जनता के मुद्दों और प्रदेश के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!