Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Aug, 2026 12:44 PM

जांजगीर-चांपाः छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक स्थित डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला में हेडमास्टर पर बच्चों के सामने अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायतों के अनुसार हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक पर शुक्रवार को स्कूल के समय...
जांजगीर-चांपाः छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक स्थित डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला में हेडमास्टर पर बच्चों के सामने अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायतों के अनुसार हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक पर शुक्रवार को स्कूल के समय कक्षा में पैंट उतारकर बैठने एवं बच्चों के सामने पेशाब करने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने चौथी-पांचवीं की छात्राओं को अपने पास बुलाकर भी आपत्तिजनक हरकत करने की कोशिश की। जिसके बाद छात्राएं भयभीत होकर घर पहुंचीं और घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी।
परिजनों ने तुरंत स्कूल पहुंचकर देखा कि उस समय हेडमास्टर अर्धनग्न स्थिति में कुर्सी पर बैठे थे। उपस्थित लोगों ने मोबाइल से कथित घटना का वीडियो भी बनाया, वीडियो बनते देख आरोपी ने जल्दी-जल्दी कपड़े पहनना शुरू कर दिया। परिजनों ने तुरंत डायल-112 और पामगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायतों तथा बच्चों व परिजनों के बयान के आधार पर भुवनेश्वर कौशिक को थाने ले जाकर हिरासत में लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अभी तक शाला व प्राथमिक साक्ष्यों का सत्यापन किया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर इलाके के ग्रामीण और अभिभावक बड़ी संख्या में पामगढ़ थाने पहुंचे और आरोपी खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता देखते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग भी अलग से जांच कर रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और बच्चों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं,आवश्यक कानूनी कार्रवाई शीघ्र की जाएगी। दोष सिद्ध होने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की संभावना है।