गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड, घर से मिलीं संदिग्ध हालात में युवतियां; आपत्तिजनक सामग्री बरामद

Edited By Himansh sharma, Updated: 31 Jul, 2026 12:25 PM

raigarh police bust suspected racket

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल टंकी इलाके में संचालित होने की आशंका वाले एक कथित देह व्यापार नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

रायगढ़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल टंकी इलाके में संचालित होने की आशंका वाले एक कथित देह व्यापार नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में दबिश दी, जहां से एक महिला को हिरासत में लिया गया, जबकि दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को पिछले कुछ समय से इस इलाके में अवैध गतिविधियों के संचालन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन सूचनाओं का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मकान से कुछ संदिग्ध और आपत्तिजनक सामग्री मिलने की भी जानकारी सामने आई है, हालांकि बरामद वस्तुओं को लेकर पुलिस ने अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

प्रारंभिक जांच में हिरासत में ली गई महिला की पहचान लक्ष्मी के रूप में बताई जा रही है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि वह लंबे समय से इस कथित नेटवर्क के संचालन में शामिल हो सकती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा।

पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर मिली एक युवती कोतवाली थाना क्षेत्र, जबकि दूसरी भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। दोनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे इस मामले से किस प्रकार जुड़ी हुई हैं।

फिलहाल पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। संभावना है कि पुलिस आज प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से कार्रवाई से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को सार्वजनिक कर सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!