Edited By Desh Raj, Updated: 23 Jul, 2026 04:24 PM

छतरपुर में अमित भटनागर से मिलने को लेकर पुलिस के साथ यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष की नोक-झोंक और बहस हुई है जिसका VIDEO भी वायरल हो रहा है। दरअसल युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार जिला अस्पताल आईसीयू वार्ड में भर्ती अमित भटनागर से...
छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर में अमित भटनागर से मिलने को लेकर पुलिस के साथ यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष की नोक-झोंक और बहस हुई है जिसका VIDEO भी वायरल हो रहा है। दरअसल युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार जिला अस्पताल आईसीयू वार्ड में भर्ती अमित भटनागर से मिलने के लिए पहुंचे लेकिन यहां पर पुलिस ने उनको रोक दिया। इसको लेकर ही उनकी उनकी पुलिस से बहस हुई। आरोप है कि पुलिस भटनागर से मिलने से मना कर रही थी लेकिन कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मिलने पर अड़े थे। अभिषेक परमार ने कहा कि अगर मिलने नहीं दिया गया तो वों धरने पर बैठ जाएंगे। अभिषेक परमार ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार है लेकिन ICU के बाहर भी पुलिस का पहरा है।
काफी देर तक दोनों पक्षों में बहस होती रही फिर सीएमएचओ से भी फोन पर बात कराई गई लेकिन वहां भी बहस हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष किसी भी सूरत में अमित भटनागर से मिलना चाहते थे। काफ़ी मशक्कत और बहस के बाद धरने पर बैठे परमार को पुलिस ने अमित भटनागर से मिलने दिया।
अमित भटनागर से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने हास्पिटल में स्वास्थ्य सुविधाओं सहित कई बिंदुओं पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई भटनागर का इलाज नहीं करा सकता है तो वो खुद इलाज कराएंगे। उन्होंने कहा कि भटनागर की हालत नाजुक है और उनके स्वास्थय की ओर ध्यान दिए जाने की जरुरत है । अमित भटनागर एक आंदोलन कर रहे हैं और उनकी अपनी महत्वता है। लिहाजा काफी बहसबाजी के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष की मुलाकात कराई गई।