Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Jul, 2026 10:42 AM

दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चल रही थी। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को 3 युवतियों संग 3 युवक मिले। मौके पर आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद...
दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चल रही थी। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को 3 युवतियों संग 3 युवक मिले। मौके पर आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। वहीं, पुलिस रेड से हड़कंप की स्थिती बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला दमोह जिले के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत तीन गुल्ली चौराहा स्थित एक स्पा सेंटर का है। दरअसल, यहां स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्पा सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को मौके पर ग्राहकों समेत तीन लड़कियां मिली। साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि स्पा सेंटर मुहम्मद आफताब अली निवासी रीवा संचालित कर रहा है। मामले में अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस ने पूछताछ के लिए 6 लोगों को हिरासत में लिया है।