बहू ने 3 साथियों संग रची खूनी साजिश, रात में ससुर के घर पहुंचकर किया ऐसा कांड कि उड़ गए होश

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Jul, 2026 03:56 PM

daughter in law 3 aides arrested for father in law s murder

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़ाजोर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की कथित रूप से उनकी ही बहू ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस जांच के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते आरोपियों ने पहले से पूरी योजना बनाई और देर रात घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, 4 जुलाई को चुगरू प्रधान अपने घर में मृत अवस्था में मिले। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे, मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान साइबर तकनीक, मुखबिरों से मिली सूचना और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। पुलिस का दावा है कि मृतक और उनकी बहू सुगंती बेसरा के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने तीन परिचित युवकों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, 3 और 4 जुलाई की दरम्यानी रात चारों आरोपी मोटरसाइकिल से बुजुर्ग के घर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने के बाद उन्होंने लकड़ी के फट्टे और मुक्कों से हमला किया। इसके बाद बुजुर्ग के हाथ-पैर बांध दिए गए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने चारों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने का दावा किया गया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का फट्टा, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद बहू सुगंती बेसरा (36), साहिल उर्फ राजा खान (22), आनंद यादव (20) और रोहित सिंह (21) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है..

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!