एएसआई को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा, लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 May, 2026 09:14 AM

asi caught accepting bribe of rs 20 000

सिवनीः मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना सिवनी में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) दिनेश रघुवंशी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।...

सिवनीः मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना सिवनी में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) दिनेश रघुवंशी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
 
लोकायुक्त जबलपुर की पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले ने बताया कि आवेदक नंदकिशोर चौरसिया, निवासी ग्राम छीतापार थाना कुरई, ने अपने बेटे अभिषेक चौरसिया के साथ नौकरी दिलाने एवं सरकारी विभाग में वाहन लगाने के नाम पर हुई ठगी और फर्जीवाड़े की शिकायत थाना कोतवाली में दर्ज कराई थी। मामले की जांच कार्यवाहक एएसआई दिनेश रघुवंशी के पास थी। शिकायत के अनुसार जांच अधिकारी द्वारा सही रिपोर्ट तैयार करने तथा फर्जी हस्ताक्षरों की जांच करवाने के बदले 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी 20 हजार रुपये रिश्वत लेने पर राजी हो गया।

पूर्व नियोजित योजना के तहत बुधवार को लोकायुक्त टीम ने बस स्टैंड सिवनी स्थित एक चाय दुकान पर कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ट्रैप कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी, निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक शशिकला मस्कुले, उप निरीक्षक शिशिर पांडेय सहित लोकायुक्त टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!