6000 रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार, PM आवास की किश्त के लिए मांगी थी रकम; लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 May, 2026 05:04 PM

panchayat secretary arrested for accepting 6 000 rupees bribe

सागरः मध्यप्रदेश में सागर लोकायुक्त पुलिस ने दमोह जिले की ग्राम पंचायत तेजगढ़ के सचिव को प्रधानमंत्री आवास योजना की जियो टैगिंग और दूसरी किश्त जारी कराने के नाम पर 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले में एक चौकीदार को सह आरोपी बनाया...

सागरः मध्यप्रदेश में सागर लोकायुक्त पुलिस ने दमोह जिले की ग्राम पंचायत तेजगढ़ के सचिव को प्रधानमंत्री आवास योजना की जियो टैगिंग और दूसरी किश्त जारी कराने के नाम पर 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले में एक चौकीदार को सह आरोपी बनाया गया है।

लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार, ग्राम तेजगढ़ निवासी महेन्द्र कोष्टी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी उषा कोष्टी के नाम स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना की जियो टैगिंग करने और दूसरी किश्त जारी कराने के एवज में ग्राम पंचायत सचिव जुगराज सिंह द्वारा 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आवेदन का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी सचिव द्वारा आवेदक से चार हजार रुपए रिश्वत राशि प्राप्त की गई थी।

इसके बाद आज निरीक्षक मंजू किरण और निरीक्षक रंजीत सिंह के नेतृत्व में गठित ट्रेप दल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिव जुगराज सिंह को छह हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि गुड्डा रैकवार नामक चौकीदार को रिश्वत लेने में सहयोग करने के आरोप में सह आरोपी बनाया गया है तथा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!