ADM दफ्तर का बाबू और ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, टीम देख उड़ गए होश

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 May, 2026 12:04 AM

adm clerk  asi arrested red handed in bribery trap

बिलासपुर कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) एवं न्याय निर्णयन अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 विजय पांडेय को ACB ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के  बिलासपुर कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) एवं न्याय निर्णयन अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 विजय पांडेय को ACB ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मामला कोटा निवासी होटल संचालक देवेंद्र कश्यप से जुड़ा है, जिनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई चल रही थी। आरोप है कि आरोपी बाबू ने कार्रवाई कम करने और जुर्माने की राशि घटाने के बदले पहले 5 हजार रुपए ले लिए थे और बाद में 15 हजार रुपए की मांग कर रहा था। ACB ने शिकायत के बाद सत्यापन किया और ट्रैप लगाकर जैसे ही आरोपी ने ADM कार्यालय में रिश्वत ली, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

PunjabKesari

सक्ती में ASI 20 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया

दूसरी बड़ी कार्रवाई में सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

शिकायतकर्ता शिव प्रसाद बरेठ के अनुसार, मारपीट के एक मामले में आरोपी ने कार्रवाई से बचाने के लिए 40 हजार रुपए की मांग की थी। पहले ही 20 हजार रुपए ले लिए गए थे, और दूसरी किश्त लेते समय ACB ने गुड्डू ढाबा में ट्रैप कर आरोपी को पकड़ लिया।

 PunjabKesari

ACB का सख्त संदेश

ACB बिलासपुर ने साफ किया है कि दोनों मामलों में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने कहा है कि सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

जनता से अपील

ACB ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो तुरंत सूचना दें, ताकि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। छत्तीसगढ़ में हुई यह डबल ट्रैप कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि भ्रष्टाचार पर ACB की नजर लगातार सख्त है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!