Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 May, 2026 05:41 PM

MP Desk: मध्यप्रदेश के विदिशा में से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां 7 साल की बच्ची से 50 साल के अधेड़ ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि व्यक्ति ने बच्ची को घर में ले जाकर दरिंदगी की गई। आरोपी मासूम का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पीड़िता की मां की...
MP Desk: मध्यप्रदेश के विदिशा में से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां 7 साल की बच्ची से 50 साल के अधेड़ ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि व्यक्ति ने बच्ची को घर में ले जाकर दरिंदगी की गई। आरोपी मासूम का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में से सामने आया है। जहां एक 50 वर्षीय अधेड़ ने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। आरोप है कि मलखान सिंह नाम के व्यक्ति ने रिश्तेदार की बच्ची को एकांत में ले जाकर दरिंदगी की हदें पार की है। मामले में किसी को बताने पर डराया-धमकाया गया। इसके बाद नाबालिग को उसके घर छोड़ दिया। घटना के बाद से बच्ची डर कर सहम गई।
मां ने बच्ची को गुमसुम रहने का कारण पूछा। तो मासूम फूट-फूट कर रोने लगी। रोति-बीती पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी पर मां के होश उड़ गए। पीड़ित बच्ची की मां ने तुरंत सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे घटना स्थल लेकर पहुंची और वहां का मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मलखान का घर के आसपास जुलूस भी निकाला है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।