पड़ोसन के साथ संबंध बना रहा था पति...आपत्तिजनक हालत में देख चीख उठी पत्नी, किया ये बड़ा कांड; उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 May, 2026 10:17 AM

husband was having an affair with his neighbor  wife screamed after seeing him

CG News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपनी ही पति को पड़ोसन के साथ संबंध बनाते समय पकड़ लिया। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर महिला आग बबूला हो उठी। बताया गया कि पत्नी ने गुस्से में पड़ोसन को...

CG News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपनी ही पति को पड़ोसन के साथ संबंध बनाते समय पकड़ लिया। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर महिला आग बबूला हो उठी। बताया गया कि पत्नी ने गुस्से में पड़ोसन को जमकर पीट डाला। आनन-फानन में गंभीर घायल को अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह मामला जिले के थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोकनी में से सामने आया है। जहां 27 अप्रैल 2026 को सोनकली बैगा (22) पति जेठूराम बैगा निवासी ग्राम रोकनी की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि सोनकली बैगा के अपने ही पड़ोस में रहने वाले शादीशुदा युवक अर्जुन बैगा के साथ अवैध संबंध था। बीती 21 अप्रैल को अर्जुन बैगा की पत्नी मंदाकिनी बैगा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

आरोप है कि मंदाकिनी बैगा ने पड़ोसन को मौके पर जमकर पीटा। महिला किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंची। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने मंदाकिनी बैगा को हिरासत में लिया। इस दौरान मंदाकिनी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने महिला पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसी के साथ ही उसे जेल में भेजा गया। पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!