Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Apr, 2026 02:16 PM

मध्यप्रदेश शासन के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने एक नया आदेश जारी किया है
भोपाल: मध्यप्रदेश शासन के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसमें राज्य में एक महत्वपूर्ण समिति का गठन किया गया है। यह आदेश 28 अप्रैल 2026 को जारी हुआ, जिसमें विकास प्रक्रिया नियम 2008 के तहत विभिन्न प्रावधानों के अनुसार नामित पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जारी सूची के अनुसार समिति में तीन बड़े नाम को शामिल किया गया है। पंचुलाल प्रजापति को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि डॉ. अजय सिंह और संजय तिवारी को उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है
यह आदेश मध्यप्रदेश शासन के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी किया गया है। राज्य में प्रशासनिक स्तर पर लगातार विभिन्न समितियों और पदों पर नियुक्तियों का सिलसिला जारी है, जिससे विभागीय कार्यों को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।