MP में RJD समर्थक भांजे की हत्या, दोषियों को आजीवन कारावास की सजा; चुनावी बहस से शुरू विवाद बना था खूनी संघर्ष

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Apr, 2026 12:49 PM

rjd supporter s nephew murdered in mp culprits sentenced to life

भोपालः मध्य प्रदेश के गुना जिले में राजद (RJD) समर्थक भांजे की हत्या मामले में जिला सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। आरोपी दो मामाओं को आजीवन कारावास की सजा मिली है। बताया गया कि चुनावी बहस के दौरान विवाद के बीच हत्या को अंजाम दिया गया था।...

भोपालः मध्य प्रदेश के गुना जिले में राजद (RJD) समर्थक भांजे की हत्या मामले में जिला सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। आरोपी दो मामाओं को आजीवन कारावास की सजा मिली है। बताया गया कि चुनावी बहस के दौरान विवाद के बीच हत्या को अंजाम दिया गया था। दोनों आरोपी जनता दल यूनाइटेड व भाजपा के समर्थक थे।

दरअसल, यह पूरा मामला नई पुलिस लाइन क्षेत्र का है। जहां बीती 16 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर राजेश मांझी, तूफानी मांझी (दोनों मामा) और शंकर मांझी (भतीजा) के बीच बहस छिड़ गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों मामाओं ने राजनीतिक बहस के चलते भांजे को मौत के घाट उतार दिया। आरोप था कि शंकर का सिर कीचड़ भरे गड्ढे में दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि तीनों बिहार के शिवहर जिले के रहने वाले थे। यहां आवासीय क्वार्टर निर्माण कार्य में लगे थे।

चौकीदार ने संबंधित घटना की शिकायत पुलिस को सौंपी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों राजेश मांझी, तूफानी मांझी को गिरफ्तार किया। करीब पांच महीने कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। इस दौरान कई गवाह अपने बयान से भी मुकर गए। जिससे हत्या के केस में दोषियों को सजा दिलाना चुनौतीपूर्वक था। लेकिन फोरेंसिक जांच में मृतक की गर्दन पर मिले नाखूनों के डीएनए साक्ष्य ने आरोपियों की संलिप्तता साबित कर दी। इसके बाद जिला सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्र की अदालत ने भांजे की हत्या मामले में राजेश मांझी, तूफानी मांझी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!