MP में एक और मर्डर ! पत्नी पर चाकू से हमला कर हत्या, अवैध संबंध का था शक ; जांच में जुटी पुलिस

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Apr, 2026 04:58 PM

another murder in mp wife stabbed to death

रीवा (गोविंद सिंह बघेल): मध्यप्रदेश के रीवा में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सगरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या की गई। आरोप है कि पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से हमला किया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुई। मृतिका की 8 साल...

रीवा (गोविंद सिंह बघेल): मध्यप्रदेश के रीवा में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सगरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या की गई। आरोप है कि पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से हमला किया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुई। मृतिका की 8 साल की बच्ची ने घटना की जानकारी फोन कर मामा को दी। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, आरोपी पति घटना के बाद से फरार है।

जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के सगरा थाना क्षेत्र में हुई है। जहां निवासी दीपक मिश्रा ने अपनी पत्नी शिखा मिश्रा पर चाकू से वार किया। अवैध संबंध के शक में घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी पति ने पत्नी के पेट, गले, चेहरे में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद 8 वर्ष की बेटी  मां को लहूलुहान देख चीख उठी। बच्ची ने अपने मामा को फोन कर घटना की सूचना दी।

वहीं, मायके पक्ष ने सगरा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद घर पहुंचे परिजन और पुलिस ने महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं, पति घटना के बाद से फरार है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!