Edited By Himansh sharma, Updated: 12 Apr, 2026 12:41 PM

Shivraj Singh Chouhan ने रायसेन में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव में किसानों की आय बढ़ाने के लिए खास योजना का ऐलान किया है।
रायसेन। मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने रायसेन में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव में किसानों की आय बढ़ाने के लिए खास योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत छोटे किसान अब 1 से 2 एकड़ जमीन में ही सालाना 2 लाख रुपए तक की कमाई कर सकेंगे।
कार्यक्रम में Rajnath Singh और मुख्यमंत्री Mohan Yadav भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान किसानों के लिए एक आधुनिक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया, जिसे भोपाल के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। इस ऐप के जरिए किसान कुछ ही सेकंड में अपनी मिट्टी की सेहत और जरूरतों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार राज्यों की जलवायु के अनुसार ‘कृषि रोडमैप’ तैयार कर रही है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के चार जिलों रायसेन, विदिशा, सीहोर और देवास—के लिए एक विशेष मॉडल तैयार किया गया है। यह मॉडल सफल होने के बाद देशभर में लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे किसानों की आय बढ़ाना है। आधुनिक तकनीक, स्मार्ट फार्मिंग और वैज्ञानिक तरीकों के जरिए किसानों को कम जमीन में ज्यादा उत्पादन और बेहतर आमदनी का रास्ता दिखाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश को 55 नई दाल मिलों की सौगात भी दी गई। साथ ही रायसेन को ‘हॉर्टिकल्चर हब’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई। यहां उत्पादित बासमती चावल पहले ही 47 देशों तक निर्यात हो रहा है, जो किसानों की मेहनत और गुणवत्ता का प्रमाण है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर सैनिकों के भोजन को लेकर भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि देशभर में सैनिकों को अब जैविक फल-सब्जियां और श्रीअन्न उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे तकनीक और स्मार्ट फार्मिंग के जरिए कृषि से जुड़ें और इसे एक लाभकारी करियर के रूप में अपनाएं।