मध्य प्रदेश BJP की नई कोर कमेटी में इन नामों पर बन रही सहमति, लगभग फाइनल हैं नाम, बस ऐलान बाकी

Edited By Desh Raj, Updated: 25 Apr, 2026 12:15 AM

consensus emerging on these names for the new madhya pradesh bjp core committee

मध्य प्रदेश में बीजेपी की नई कोर कमेटी का बहुत जल्द ही ऐलान होने वाला है। क्योंकि 22 नेताओं के नाम दिल्ली में भेज दिए गए हैं। 22 नेताओं के नाम मंजूरी के लिए दिल्ली भेजते ही हलचल भी तेज हो गई है

(भोपाल): मध्य प्रदेश में बीजेपी की नई कोर कमेटी का बहुत जल्द ही ऐलान होने वाला है। क्योंकि 22 नेताओं के नाम दिल्ली में भेज दिए गए हैं। 22 नेताओं के नाम मंजूरी के लिए दिल्ली भेजते ही हलचल भी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ बड़े और दिग्गज नेताओं की भूमिका और मजबूत हो सकती है। लेकिन इस पर फैसला आलाकमान ही लेगा।

जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल का कद बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं  इस सूची में पूर्व भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और रीति पाठक का भी नाम हैं। आपको बता दें कि  14 अप्रैल को कोर कमेटी की पहली बैठक है जिसमें नए गठन के बाद रणनीति पर मंथन होगा। जो नाम दिल्ली भेजे गए हैं उनके नाम नीचे हैं..

कृषि मंत्री शिवराज चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री कुँवर विजय शाह, कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ,केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, सत्यनारायण जटिया, विधायक रीति पाठक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा, CM मोहन यादव, BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश

लिहाजा कोर कमेटी के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस कमेटी का ऐलान होते ही बीजेपी आगे की रणनीति पर मंथन करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!