Edited By meena, Updated: 23 Apr, 2026 06:16 PM

मध्यप्रदेश में लंबे समय से रूकी हुई राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी निगम मंडलों और अलग-अलग बोर्ड में नियुक्तियों की तैयारी लगभग पूरी कर ली...
भोपाल : मध्यप्रदेश में लंबे समय से रूकी हुई राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी निगम मंडलों और अलग-अलग बोर्ड में नियुक्तियों की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली से हरी झंडी मिल गई है और अप्रैल में ही सूची जारी हो सकती है। आने वाले दिनों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कभी भी सूची जारी कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो संगठन इन नियुक्तियों में पुराने नेताओं, अनुभवी कार्यकर्ताओं और मुख्यधारा से अलग हुए नेताओं को एडजस्ट किया गया है। कभी भी पहली सूची जारी हो सकती है। इस सूची में 32 नामों का जिक्र है।
बताया जा रहा है कि लंबी कवायद के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नाम फाइनल किए हैं जिसमें क्षेत्रिय स्तर पर संतुलन साधने की कोशिश गई है। इनमें कुछ ऐसे चेहरे शामिल हैं जो रोजाना जनता के बीच सक्रिय रहते हैं, लेकिन 4 से 5 नाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद अब केवल औपचारिक आदेश का इंतजार है।
निगम मंडल के संभावित नाम इस तरह है
- अनुसूचित जाति आयोग -कैलाश जाटव
- अनुसूचित जनजाति आयोग -भगत सिंह नेताम
- युवा आयोग- प्रवीण शर्मा
- लघु उद्योग निगम विनोद गोटिया
- मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग- संजय नगाइच
- कटनी विकास प्राधिकरण-शंशाक श्रीवास्तव
- ओरछा विकास प्राधिकरण- अखिलेष अयाची
- वित्त विकास निगम- दीपक सक्सेना
- महिला आयोग - रेखा यादव
- अनुसूचित जनजाति आयोग - रामलाल रौतेल
- बाल सरंक्षण आयोग - डॉ निवेदिता शर्मा
इन्हें भी मिल सकता है मौका
- पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया
- पूर्व मंत्री रामनिवास रावत
- पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता
- पूर्व मंत्री कमल पटेल
- पूर्व मंत्री रामपाल सिंह
- अचल सोनकर
- पूर्व मंत्री इमरती देवी
- पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह
विधायकों को भी मिल सकता है मौका
- विधायक अभिलाष पांडे
- आशीष शर्मा
- विधायक अजय विश्नोई
- विधायक शैलेंद्र जैन
- विधायक प्रदीप लारिया
इसके साथ ही अंचल सोनकर, संजय शुक्ला, अलकेश आर्य और कलसिंह भाबर के नाम भी चर्चा में बने हुए हैं।