Edited By meena, Updated: 27 Apr, 2026 07:50 PM

कवर्धा में किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी पर उसकी गर्लफ्रेंड ने संगीन आरोप लगाए थे जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया था। महिला थाना में जो शिकायत की गई है वो काफी गंभीर है। पीड़िता के अनुसार रवि से उसकी पहचान 10...
कवर्धा : कवर्धा में किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी पर उसकी गर्लफ्रेंड ने संगीन आरोप लगाए थे जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया था। महिला थाना में जो शिकायत की गई है वो काफी गंभीर है। पीड़िता के अनुसार रवि से उसकी पहचान 10 साल पहले हुई थी। पढ़ाई के दौरान ही युवती की रवी चंद्रवंशी से मुलाकात हुई जो बात में प्रेम संबंध तक पहुंच गई। युवती का कहना है कि शादी का झांसा देकर बातों में लिया और उसका उसके साथ शारीरिक शोषण किया। साल 2016 को पहली बार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी ने कई बार अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए।
युवती ने दावा किया है कि 2021 को आरोपी ने आर्य समाज में शादी करने का दावा किया, लेकिन सामाजिक रूप से विवाह नहीं किया। यही नहीं इस साल फरवरी 2026 में भी वो रायपुर के एक होटल में ले गया और संबंध बनाए। अब रवि किसी अन्य लडक़ी से शादी करने की तैयारी कर रहा है और धमकी दे रहा है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ महिला थाना में पहले ही (FIR) एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक कांग्रेस नेता पर शांदी का झांसा देकर गलत काम करने का आरोप है। युवती ने उस पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का संगीन आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच के बाद कवर्धा पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए कांग्रेस नेता को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक सरगर्मा भी बढ़ गई है। आपको बता दें कि रवि चंद्रवंशी की शादी 7 मई को तय थी, घर में शादी की तैयारियां चली थी और इसी बीच पुलिस ने उसको जेल में पहुंचा दिया।