Edited By meena, Updated: 27 Apr, 2026 03:37 PM

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों को लेकर चुनाव होना है। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कार्यकाल खत्म होने के बाद हलचल तेज है। हालांकि दिग्विजय सिंह पहले ही...
भोपाल : मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों को लेकर चुनाव होना है। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कार्यकाल खत्म होने के बाद हलचल तेज है। हालांकि दिग्विजय सिंह पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वे अब राज्यसभा नहीं जाएंगे। इसके बाद मध्यप्रदेश काग्रेस में हलचल तेज है और मध्यप्रदेश से कई नाम चर्चाओं में है। कई नेता दिग्विजय सिंह के मैदान से हटने के बाद अपनी दावेदारी ठोंक रहे हैं। लेकिन इसी बीच दिग्विजय सिंह ने अपनी ओर से एक नाम इस सीट के लिए आगे कर दिया है।
आंकड़ों के हिसाब से एक सीट कांग्रेस को मिलना तय है। दिग्विजय सिंह ने भले ही दोबारा राज्यसभा में जाने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने अपने खास समर्थक पीसी शर्मा (pc sharma) का नाम आगे बढ़ा दिया है। दिग्विजय सिंह (digvijay singh) ने दांव खेलते हुए कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे पीसी शर्मा (pc sharma) का नाम आगे कर दिया है। इसके पीछे दिग्गी राजा का तर्क है कि कांग्रेस के पास मजबूत ब्राह्मण नेता नहीं है। शर्मा को बनाने से बड़े समाज की पार्टी को सहानुभूति मिलेंगी।
वहीं दूसरी ओर दिल्ली की पसंद मीनाक्षी नटराजन बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि आलाकमान नटराजन के पक्ष में और उनका ही नाम आगे किया जा रहा है। इसके अलावा एक और समीकरण के बारे में गौर किया जाए तो दलित कोटे से पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने ताल ठोक रखी है।पिछले दिनों बकायदा उनके दिल की बात जुबान पर आई थी और उन्होंने राज्यसभा जताने को लेकर अपना पक्ष भी साफ कर दिया था। हालांकि सज्जन सिंह वर्मा अपने साथ विडंबना ये बताते हैं कि उनकी लॉबिंग करने वाला दिल्ली में कोई बड़ा नेता नहीं है। लिहाजा कांग्रेस में चला अंदरूनी घमासान इस सीट पर नुकसान भी करा सकता है।