Edited By meena, Updated: 25 Apr, 2026 08:34 PM

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जहां पीसीसी चीफ दीपक बैज की सहमति से रायपुर ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषित की गई है...
रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जहां पीसीसी चीफ दीपक बैज की सहमति से रायपुर ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषित की गई है। 61 सदस्य इस कार्यकारिणी में कई नए पुराने चेहरों को एडजस्ट करने की कोशिश की गई है। इसमें 12 उपाध्यक्ष , 19 महामंत्री , 20 मंत्री , एक कोषाध्यक्ष और 10 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए है। नई कार्यकारिणी में संतुलन, संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए पदों का बंटवारा किया गया है।
