राज्यसभा चुनाव से पहले बंद कमरे में बड़ी सियासी मीटिंग! जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह की मुलाकात से बढ़ा सस्पेंस

Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Apr, 2026 12:52 PM

congress strategy talks intensify before rajya sabha elections

मध्य प्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है।

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को भोपाल स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात बंद कमरे में हुई, जिसने सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच आगामी राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं, जिनमें से एक सीट कांग्रेस के खाते में आ सकती है। हालांकि, दिग्विजय सिंह पहले ही तीसरी बार राज्यसभा जाने से इनकार कर चुके हैं, जिससे पार्टी के सामने उम्मीदवार चयन को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है।

इस मुलाकात को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। पार्टी के पास विधानसभा में पर्याप्त संख्या नहीं है, जिससे उसकी एकमात्र संभावित सीट पर भी खतरा मंडरा रहा है।

वहीं, सियासी विश्लेषकों का मानना है कि अगर चौथी सीट पर भी चुनाव की स्थिति बनती है, तो मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प हो सकता है। यह परिस्थिति कांग्रेस की रणनीति को और जटिल बना सकती है।फिलहाल, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार के नाम पर सस्पेंस बरकरार है। लेकिन इतना तय है कि आने वाले दिनों में भोपाल की राजनीतिक हलचल और तेज होने वाली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!