Edited By Desh Raj, Updated: 03 May, 2026 07:47 PM

मध्य प्रदेश के जिला ग्वालियर से गुंडागर्दी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमले से सनसनी मच गई। हमले में पार्षद का सिर फोड़ दिया गया।दरअसल नगर निगम महापौर कार्य परिषद (MIC) सदस्य और कांग्रेस पार्षद के साथ मारपीट की गई...
(ग्वालियर): मध्य प्रदेश के जिला ग्वालियर से गुंडागर्दी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमले से सनसनी मच गई। हमले में पार्षद का सिर फोड़ दिया गया।दरअसल नगर निगम महापौर कार्य परिषद (MIC) सदस्य और कांग्रेस पार्षद के साथ मारपीट की गई है। कट्टे की बट से कांग्रेस पार्षद पर हमला करके घायल कर दिया गया।दरअसल पार्षद शकील मंसूरी बाबा कपूर की दरगाह के पास हो रहे विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे थे,लेकिन उनके उपर ही हमला कर दिया गया और वो गंभीर रुप से घायल हो गए। गंभीर हाल हालत में पार्षद शकील मंसूरी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरु कर दी है।
आरोपी फिरोज और रईस की तलाश में पुलिस
जानकारी के मुताबिक मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के बाबा कपूर की दरगाह के पास का है। जहां दरगाह पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान रईस और फिरोज नाम का विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि उनका इमरान नाम के शख्स से विवाद हुआ था। वैसे मामला शांत हो गया था लेकिन फिर रईस और फिरोज इमरान से विवाद करने लगे। मामला ज्यादा बढ़ने लगा तो झगड़े में बीच बचाव करते हुए पार्षद शकील मंसूरी पहुंचे। लेकिन मौके पर पहुंचे पार्षद खुद झगड़े में फंस गए और रईस ने पार्षद शकील मंसूरी के सिर पर कट्टे की बट से हमला कर दिया।
आरोप है कि दोनों मारपीट करके मौके से फरार हो गए। आसपास के लोग पार्षद को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। लिहाजा शकील मंसूरी की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लिहाजा इस हमले के बाद क्षेत्र में तनाव है।