Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 May, 2026 05:11 PM

पन्ना (टाइगर खान): मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एमपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत मिलन पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता...
पन्ना (टाइगर खान): मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एमपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत मिलन पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर वन विभाग की टीम पर हमला और लूट का गंभीर आरोप लगा है। हालांकि भरत मिलन पाण्डेय इसे राजनीतिक षड्यंत्र बता रहे है।

आपको बताते चलें कि पन्ना जिले में वन विभाग की टीम पर हमले और लूट के मामले ने अब राजनीतिक गलियारा गर्मा दिया है। धरमपुर रेंज में अवैध उत्खनन रोकने गए वनकर्मियों के साथ हाथापाई और ट्रैक्टर लूटने के आरोपों में घिरे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और कांग्रेस नेता भरत मिलन पाण्डेय को पुलिस ने जबलपुर से हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 23 अप्रैल 2026 की है। जब पिस्टा बीट में अवैध पत्थर उत्खनन की सूचना पर वनपाल महीप कुमार रावत की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। आरोप है कि पत्थर माफिया लखन लाल पाण्डेय और उसके साथियों ने टीम पर हमला कर दिया।

शिकायत के अनुसार, मौके पर पहुंचे भरत मिलन पाण्डेय ने न केवल वनकर्मियों को धमकाया, बल्कि आरोपियों को भगाने में मदद की और टीम से मोबाइल व चाबियां छीन लीं। गिरफ्तारी के बाद भरत मिलन पाण्डेय ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि एफआईआऱ (FIR) में शुरुआत में उनका नाम शामिल नहीं था, जिसे बाद में राजनीतिक दबाव में जोड़ा गया। वे जबलपुर इलाज के लिए गए थे, न कि पुलिस से बचने के लिए। वहीं, एडिशनल एसपी का कहना है कि पन्ना पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है।