Edited By Himansh sharma, Updated: 01 May, 2026 10:52 PM

मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग ने एक अहम प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड में बड़ा बदलाव किया है।
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग ने एक अहम प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड में बड़ा बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, सत्येन्द्र भूषण सिंह को निगम के संचालक मंडल में शामिल करते हुए आगामी दो वर्षों के लिए संचालक नियुक्त किया गया है। इतना ही नहीं, विभाग ने अपने विशेष अधिकारों का प्रयोग करते हुए उन्हें संचालक मंडल का अध्यक्ष (Chairman) भी नियुक्त कर दिया है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय पूर्व के आदेशों में संशोधन करते हुए लिया गया है और निगम के मेमोरेंडम एवं आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन के प्रावधानों के तहत किया गया है।सरकार का यह कदम राज्य में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नए नेतृत्व के तहत निगम की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और उद्योगों को बेहतर समर्थन मिल सकेगा।
प्रशासनिक हलकों में हलचल
इस नियुक्ति के बाद प्रशासनिक और औद्योगिक क्षेत्रों में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों को भी इस आदेश की प्रति भेज दी गई है ताकि आवश्यक कार्यवाही जल्द से जल्द सुनिश्चित की जा सके। कुल मिलाकर, यह फैसला राज्य के MSME सेक्टर को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।