शक में अंधा बना पति! पत्नी के साथ की दरिंदगी, संवेदनशील अंग में डाली मिर्ची, हालत गंभीर

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 May, 2026 07:54 PM

indore husband brutal assault on wife over suspicion woman hospitalised

मध्यप्रदेश के इंदौर से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने शक के चलते अपनी पत्नी के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं।

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने शक के चलते अपनी पत्नी के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। शराब के नशे में आरोपी ने पहले महिला से मारपीट की और फिर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

शक के चलते बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और उसे शक था कि शादी से पहले उसके किसी से संबंध थे। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। शनिवार रात जब पति शराब के नशे में घर लौटा, तो उसने एक बार फिर विवाद शुरू कर दिया।

मारपीट के बाद क्रूरता की हदें पार

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने पहले घर में रखी एक वस्तु से उसकी पिटाई की। इसके बाद उसने अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे महिला दर्द से चीखने लगी। शोर सुनकर घर में मौजूद बेटा और ननद मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था।

अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार

परिजन तुरंत महिला को नजदीकी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद आरोपी पति फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!