Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Apr, 2026 11:52 PM

जिले के हटा थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है
दमोह: जिले के हटा थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पड़ोस में रहने वाले दो युवकों पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
पीड़िता के परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम दोनों आरोपी नाबालिग को अपने घर बुलाकर ले गए, जहां उसके साथ गलत काम किया गया। काफी देर तक बच्ची के घर न लौटने पर पिता उसे खोजते हुए आरोपियों के घर पहुंचे। वहां संदिग्ध हालात देखकर जब उन्होंने सवाल किया, तो दोनों आरोपी उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गए।
पीड़िता ने घर लौटकर पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई, जिसके बाद बुधवार को परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस कार्रवाई:
हटा थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है..