मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों की बुलाई अहम बैठक, दिए ये निर्देश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Apr, 2026 12:01 PM

chief minister mohan yadav called an important meeting

भोपालः मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रालय में अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में ऊर्जा विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। सीएम मोहन यादव ने कहा कि किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध...

भोपालः मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रालय में अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में ऊर्जा विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। सीएम मोहन यादव ने कहा कि किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।  

सीएम मोहन ने मंत्रालय में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए समर्पित होकर आगे बढ़ें। साथ ही किसानों को हरित ऊर्जा और सोलर पंप के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया। इससे जुड़ने वाले किसानों का सहयोग करने के लिए भी निर्देशित किया।

वहीं, सीएम ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की प्रगति में भी तेजी लाने के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा अधिकारियों का कहा कि योजनाओं के वार्षिक लक्ष्यों की समीक्षा कर नई जरूरतों के मुताबिक लक्ष्यों में वृद्धि करें और तय समय सीमा में क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!