दोस्त के साथ जंगल में मंदिर के दर्शन करने गई युवती से गैंगरेप, दरिंदों ने दोस्त को भी पीटा

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 17 Apr, 2026 03:46 PM

mhow gangrape case police release sketches 10 000 reward announced

इंदौर के जंगल में एक मंदिर में युवती अपने दोस्त के साथ दर्शन करने गई थी। इस बीच वहां पर कुछ युवकों ने दोनों को पकड़ लिया। युवकों ने इसके बाद युवती से गैंगरेप किया और उसके दोस्त के साथ जमक मारपीट की। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी...

इंदौर (सचिन बहरानी):  इंदौर के महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। केलोद गांव के बेरछा जंगल में हुई इस घटना में अब संदिग्ध आरोपियों के स्केच जारी किए गए हैं। पीड़ित युवक-युवती के बताए हुलिए के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल बेरछा के जंगल में एक मंदिर में युवती अपने दोस्त के साथ दर्शन करने गई थी। इस बीच वहां पर कुछ युवकों ने दोनों को पकड़ लिया। युवकों ने इसके बाद युवती से गैंगरेप किया और उसके दोस्त के साथ जमक मारपीट की। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद ग्रामीण इंदौर पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। अब तक 10 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 6 पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जानकारी के मुताबिक युवक और युवती लगन सा बाबा मंदिर दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान जंगल में आरोपियों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और फिर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पूरे मामले में एसआईटी का गठन कर दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!