सो रही बेटी से संबंध बना रहा था कलयुगी पिता, आपत्तिजनक हालत में देख चीख उठी मां; उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Apr, 2026 01:21 PM

the father was having

धारः मध्यप्रदेश में धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में एक पिता द्वारा अपनी ही मासूम बेटी से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मां ने आरोपी को गलत काम करते हुए पकड़ा और पड़ोसियों की मदद से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की...

 

धारः मध्यप्रदेश में धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में एक पिता द्वारा अपनी ही मासूम बेटी से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मां ने आरोपी को गलत काम करते हुए पकड़ा और पड़ोसियों की मदद से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी राजित राम, जो मूलत: इलाहाबाद (उ.प्र.) का निवासी है, वर्तमान में घाटाबिल्लौद के सेक्टर-3 स्थित मालती चौराहा पर किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता है। उसकी मासूम बेटी दो साल पहले अपनी नानी के घर से पिता के पास आई थी और पिछले दो महीनों से यहां रह रही थी। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी पिता रात में जब वह सो जाती थी, तब अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। दो दिन पहले मां की आंख अचानक खुल गई तो उसने पति की दरिंदगी देखी। विरोध करने पर आरोपी ने पत्नी को धमकाया और घर से निकालने की धमकी दी।

डरी-सहमी मां ने बेटी से बात की तो मासूम ने बिलखते हुए पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद महिला ने पड़ोसियों की मदद से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। प्राथमिकी दर्ज होने के महज चार घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी राजित राम को गिरफ्तार कर लिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!