शक बना मौत की वजह, पहले प्रेमी ने महिला के साथ की दरिंदगी फिर कर दी हत्या

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Apr, 2026 12:12 PM

affair suspicion turns deadly woman murdered in ambikapur

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अवैध संबंध के शक ने एक रिश्ते को खौफनाक मोड़ दे दिया।

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अवैध संबंध के शक ने एक रिश्ते को खौफनाक मोड़ दे दिया। एक व्यक्ति ने अपनी ही महिला साथी पर शक के चलते पहले विवाद किया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मृतका और आरोपी पिछले करीब 6 साल से एक-दूसरे के साथ रह रहे थे और कबाड़ बीनने का काम करते थे। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जिसका मुख्य कारण आरोपी का शक बताया जा रहा है।

घटना के दिन भी किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और मामला इतना बिगड़ गया कि आरोपी ने महिला पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और अलग-अलग जगहों पर छिपता रहा।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के बाद ट्रेन के जरिए नागपुर पहुंचा और फिर चिरमिरी में अपने रिश्तेदार के पास छिपकर रहने लगा और मजदूरी करने लगा। संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, जहां पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

अंबिकापुर पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन का री-क्रिएशन भी कराया, ताकि पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा सके। मृतका के परिजनों ने इस जघन्य वारदात पर गहरा आक्रोश जताते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!