एमपी में शादी समारोह में आ रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 20 लोग घायल, 5 की हालत नाजुक; मच गई चीख-पुकार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Apr, 2026 10:05 AM

a vehicle traveling to a wedding ceremony crashes in madhya pradesh

MP Desk: मध्यप्रदेश में शादी समारोह में आ रहा एक पिरअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। दरअसल, एनएच तीन पर बारातियों से भरे वाहन को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 20 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जबकि 5 लोगों की हालत...

MP Desk: मध्यप्रदेश में शादी समारोह में आ रहा एक पिरअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। दरअसल, एनएच तीन पर बारातियों से भरे वाहन को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 20 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जबकि 5 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर सोमवार देर शाम हुआ है। शादी की खुशीयां मातम में बदली है।

जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क दुर्घटना राजगढ़ के पचोर थाना क्षेत्र में मिठ्ठनपुर जोड़ के पास हुई। जहां बारात लेकर जा रहा पिकअप वाहन हादसे का शिकार हुआ है। वाहन को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए। जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर बारातियों में चीख-पुकार मच गई। जबकि आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना में घायलों में पांच की हालत नाजुक देखते चिकित्सकों ने उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य घायलों का पचोर अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाशी शुरू कर दी है। पचोर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है। घटना की जांच जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!