Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 May, 2026 06:30 PM

रीवाः खंडवा में शुक्रवार सुबह एक पुलिसकर्मी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला हैं। मृतक की पहचान अनसिंह नरगावे निवासी बड़वानी के रूप में हुई हैं। जो कि रीवा जिले में पदस्थ हैं। उन्होंने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने एसआई भाई को मैसेज किया था।...
रीवाः खंडवा में शुक्रवार सुबह एक पुलिसकर्मी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला हैं। मृतक की पहचान अनसिंह नरगावे निवासी बड़वानी के रूप में हुई हैं। जो कि रीवा जिले में पदस्थ हैं। उन्होंने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने एसआई भाई को मैसेज किया था। जिसमें बोला- मैं बहुत परेशान हूं। फिलहाल, आत्महत्या से जुड़े कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव बरामद कर मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी हैं।
घटना थाना पदमनगर क्षेत्र में इंदौर हाईवे पर बालाजी धाम कॉलोनी के सामने की हैं। अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश के पास मिले बैग की तलाशी ली तो उसकी पहचान अनसिंह नरगावे निवासी बड़वानी जिला के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार, वह बड़वानी जिले में राजपुर क्षेत्र के ग्राम मुरारी का रहने वाला था। वह पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर थे। जो कि रीवा जिले में पदस्थ हैं, फिलहाल रीवा के थाना गढ़ में ड्यूटी पर था।
5 दिन की छुट्टी लेकर गांव गया था कांस्टेबल
मृतक युवक के चचेरे भाई एसआई दिवान नरगावे ने बताया कि वह मंगलवार से छुट्टी पर हैं, 5 दिन की छुट्टी लेकर वह अपने गांव बड़वानी के लिए निकला था। जिसका नंबर उसी दिन से बंद आ रहा था उसकी लास्ट लोकेशन हबीबा गंज रेलवे स्टेशन की आई थी। कल रात को अचानक उसका मोबाइल चालू हुआ। जिससे उन्हें मैसेज आया कि भाई मैं बहुत परेशान हूँ, जिसके बाद उसकी लोकेशन तलाश कर रहे थे। वहीं, शुक्रवार सुबह खंडवा पदामनगर थाने से फोन आया कि मृतक युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। इधर खंडवा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है।