Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 May, 2026 03:18 PM

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि नेपाली युवक लड़की को बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। इसी दौरान आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के...
इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि नेपाली युवक लड़की को बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। इसी दौरान आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह पाइप फैक्ट्री में काम करती है। दोपहर को उसकी बेटी स्कूल में छुट्टी के बाद फैक्ट्री पहुंची। इसी बीच उसने बेटी को पानी की टंकी पर पानी लेने भेजा। लेकिन, काफी समय बीत जाने के बाद छात्रा वापस नहीं आई। परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। इसी दौरान वहां बने एक क्वार्टर मे बेटी की चिल्लाने की आवाज आई। परिजनों ने देखा कि फैक्ट्री में काम करने वाला एक नेपाली युवक उसके साथ गंदा काम कर रहा था।
आरोप है कि नेपाली युवक बच्ची को बहाने से क्वार्टर में ले गया था। यहां उसने नाबालिग से साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि महिला और नेपाली युवक फैक्ट्री में एक साथ काम करते है। मौके पर लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने विजय पुत्र मालती ढारू निवासी कोलपुर काठमांडू नेपाल के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।